शानदार नतीजों के बाद भारत फाइनेंशियल के शेयर में भी शानदार तेजी दर्ज की गई है। मैट वापसी के चलते वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में भारत फाइनेंशियल का मुनाफा सालाना आधार पर 3.8 गुना बढ़कर 236 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में भारत फाइनेंशियल का मुनाफा 61 करोड़ रुपये रहा था।
भारत फाइनेंशियल की ब्याज आय यानी एनआईआई में भी सालाना आधार पर 70 फीसदी की जोरदार बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में भारत फाइनेंशियल की ब्याज आय 168 करोड़ रुपये हो गई है जो वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में 116 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर पहली तिमाही में भारत फाइनेंशियल की प्रोविजनिंग 14 करोड़ रुपये से घटकर 12 करोड़ रुपये हो गई है।