इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 23.2% बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 23.2 फीसदी बढ़कर 630 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 25, 2016 पर 2:11 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 23.2 फीसदी बढ़कर 630 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 511.3 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस की आय 29.7 फीसदी बढ़कर 2372 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस की आय 1829 करोड़ रुपये रही थी। साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस की ब्याज आय 28.2 फीसदी बढ़कर 1053 करोड़ रुपये रही है।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का ग्रॉस एनपीए बिना बदलाव के 0.84 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का नेट एनपीए 0.35 फीसदी से मामूली बढ़कर 0.36 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।