इंडियाबुल्स रियल का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

सालाना आधार पर इंडियाबुल्स रियल का मुनाफा 93 करोड़ रुपये से घटकर 59 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Apr 25, 2016 पर 4:01 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    चौथी तिमाही में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट के नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे है। सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 93 करोड़ रुपये से घटकर 59 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय 8.95 फीसदी बढ़कर 669 करोड़ हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 614 करोड़ रुपये रही थी।

    सालाना आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 88 करोड़ से बढ़कर 177 करोड़ हो गया है। इसके अलावा इस तिमाही में साल दर साल आधार पर कंपनी का मार्जिन 14.6 फीसदी से बढ़कर 26.5 फीसदी हो गया है। इस अवधि में सालाना आधार पर कंपनी का टैक्स पर खर्च 9 करोड़ से बढ़कर 42 करोड़ रुपये हो गया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।