NV Group: भारत के सबसे बड़े ग्रेन स्पिरिट डिस्टिलर्स में से एक NV ग्रुप, 2025 के अंत तक बड़े स्तर पर स्थानीय और वैश्विक विस्तार की तैयारी के लिए अपनी रणनीति बना रहा है। कंपनी का लक्ष्य अब अमेरिका, यूके और यूरोपीय संघ(EU) जैसे प्रमुख बाजारों के साथ-साथ भारत के कई शहरों में भी अपनी छेंके विस्तार की योजना में है। NV ग्रुप का टारगेट अगले 18 महीनों में अपनी वैश्विक सेल्स में 40% की वृद्धि करना और 2026 तक अपने अंतरराष्ट्रीय डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को तीन गुना बढ़ाना है। वे अगस्त 2025 से कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल में और सितंबर 2025 तक यूके और EU में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहते हैं।
'मेड इन इंडिया' बनी ब्रांड की पहचान
NV ग्रुप अपने 'मेड इन इंडिया' प्रोडक्ट्स के लिए काफी प्रसिद्ध है। कंपनी के अग्रणी 'मेड इन इंडिया' ड्रिंक्स में भारतीय बासमती चावल, हिमालयी झरना जल, सौंफ और केसर जैसे अन्य भारतीय मसालों से तैयार स्मोक लैब वोदका (Smoke Lab Vodka), स्टेनली गोल्ड (Stainley Gold) और ब्लू मून जिन (Blue Moon Gin) और इनर सर्कल (Inner Circle) शामिल हैं। भारत में एनवी ग्रुप का लक्ष्य अगस्त 2025 तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश से कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल तक अपनी को प्रेजेंस बढ़ाना है।
एनवी ग्रुप के चेयरमैन अशोक जैन ने कहा, 'एनवी ग्रुप की यूएसपी हमारी ENA है जो देश में सबसे बेहतरीन है। हमारा लक्ष्य अगले 18 महीनों में वैश्विक बिक्री मात्रा में 40% की वृद्धि हासिल करना है और 2026 तक अपने अंतरराष्ट्रीय वितरण विस्तार को तीन गुना करने की ओर देख रहे हैं। हमने पिछले कुछ वर्षों में एनवी ग्रुप को दुनिया की अग्रणी स्पिरिट्स कंपनियों में से एक बनाने के लिए सभी जरूरी उपाय किए हैं।'
विश्व स्तर पर एनवी ग्रुप का प्रमुख ब्रांड स्मोक लैब वोदका को 2020 में अमेरिका में लॉन्च किया गया था। इसके तीन लोकप्रिय स्पिरिट्स क्लासिक (Classic), अनीसीड (Aniseed) और सैफरन (Saffron) (2022) काफी प्रसिद्ध है। स्मोक लैब वोदका की 60% बिक्री न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, रोड आइलैंड, कनेक्टिकट, फ्लोरिडा, कैलिफोर्निया, शिकागो, जॉर्जिया और टेनेसी जैसे शहरों से आती है। यह ग्रुप कैलिफोर्निया और टेक्सास में अपनी पैठ बनाने और अपनी बिक्री बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है।