इंडियन होटल्स को ₹26.8 करोड़ का घाटा

सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इंडियन होटल्स का एबिटडा 58.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 70.6 करोड़ रुपये रहा है।

अपडेटेड Nov 04, 2016 पर 6:36 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में इंडियन होटल्स को 26.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इंडियन होटल्स को 152 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में इंडियन होटल्स की आय 1.1 फीसदी घटकर 884.9 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इंडियन होटल्स की आय 894.4 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इंडियन होटल्स का एबिटडा 58.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 70.6 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इंडियन होटल्स का एबिटडा मार्जिन 6.5 फीसदी से बढ़कर 8 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।