Get App

इंडियन मोटरसाइकिलः सबसे सस्ती बाइक, स्काउट 60 लॉन्च

अमेरिका की लक्जरी मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी इंडियन मोटरसाइकिल ने भारत में स्काउट 60 बाइक लॉन्च कर दी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 08, 2016 पर 7:29 PM
इंडियन मोटरसाइकिलः सबसे सस्ती बाइक, स्काउट 60 लॉन्च

अमेरिका की लक्जरी मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी इंडियन मोटरसाइकिल ने भारत में स्काउट 60 बाइक लॉन्च कर दी है। इंडियन स्काउट 60 की एक्शोरूम कीमत 12 लाख रुपये है। इंडियन मोटरसाइकिल के बेड़े में स्काउट 60 सबसे सस्ती बाइक है।

स्काउट 60 में एक हजार सीसी का इंजन लगा है जो 78 बीएचपी पावर जेनरेट करता है। टूरिंग के दौरान बेहतर राइड के लिए इसमें 5 स्पीड गियर है जो काफी स्मूथ है। कंपनी भारत में स्काउट 60 के जरिए प्रीमियम बाइक बाजार में 15 फीसदी तक बाजार हिस्सेदारी बढ़ाना चाहती है। इसके साथ ही कंपनी अगले महीने 1800 सीसी क्षमता वाली स्प्रिंगफील्ड बाइक लॉन्च करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें