इंडियन ओवरसीज बैंक को 936.2 करोड़ रु का घाटा

तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक का ग्रॉस एनपीए 12.64 फीसदी से बढ़कर 17.4 फीसदी रहा है।

अपडेटेड May 27, 2016 पर 7:24 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक को 936.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक को 35.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक की ब्याज आय 4.1 फीसदी बढ़कर 1308 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक की ब्याज आय 1256 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक का ग्रॉस एनपीए 12.64 फीसदी से बढ़कर 17.4 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक का नेट एनपीए 8.32 फीसदी से बढ़कर 11.89 फीसदी रहा है।

    रुपये में इंडियन ओवरसीज बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो, तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में ग्रॉस एनपीए 22672 करोड़ रुपये से बढ़कर 30048 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में नेट एनपीए 14174 करोड़ रुपये से बढ़कर 19212 करोड़ रुपये रहा है।

    तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक की प्रोविजनिंग 1896 करोड़ रुपये से बढ़कर 2666 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की जनवरी-मार्च तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक की प्रोविजनिंग 986 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।