Get App

इंडियन ओवरसीज बैंक को 1450.5 करोड़ रु का घाटा

तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक का ग्रॉस एनपीए 17.4 फीसदी से बढ़कर 20.48 फीसदी रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2016 पर 5:33 PM
इंडियन ओवरसीज बैंक को 1450.5 करोड़ रु का घाटा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक को 1450.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक को 14.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक की ब्याज आय 6.3 फीसदी घटकर 1245 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक की ब्याज आय 1329 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक का ग्रॉस एनपीए 17.4 फीसदी से बढ़कर 20.48 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक का नेट एनपीए 11.89 फीसदी से बढ़कर 13.97 फीसदी रहा है।

रुपये में इंडियन ओवरसीज बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर पहली तिमाही में ग्रॉस एनपीए 30049 करोड़ रुपये से बढ़कर 33913 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक का नेट एनपीए 19213 करोड़ रुपये से बढ़कर 21321 करोड़ रुपये रहा है।

तिमाही आधार पर पहली तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक की प्रोविजनिंग 2666 करोड़ रुपये से घटकर 2137.8 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की अप्रैल-जून तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 663.6 करोड़ रुपये रही थी। अप्रैल-जून तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 1.87 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें