इंडियन की टूरर बाइक स्प्रिंगफील्ड लॉन्च

प्रीमियम लग्जरी टू-व्हीलर सेगमेंट में इंडियन मोटरसाइकिल ने स्प्रिंगफील्ड बाइक लॉन्च की है।

अपडेटेड Nov 17, 2016 पर 4:01 PM

प्रीमियम लग्जरी टू व्हीलर सेगमेंट में इंडियन मोटरसाइकिल ने स्प्रिंगफील्ड बाइक लॉन्च कर दी है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 31 लाख रुपये है। स्प्रिंगफील्ड की खासियत है कि इसे क्रूजर या टूरिंग दोनों स्टाइल में चला सकते हैं और इसे रोडमास्टर के कॉन्सेप्ट पर डिजाइन किया गया है।

इसी वजह से स्टाइल और फीचर के मामले में रोडमास्टर से काफी कुछ  मिलती है। जैसे सैडलबैग जो ऑल वेदर और रिमोट लॉकिंग फीचर पर काम करता है। स्प्रिंगफील्ड में भी 1811 सीसी  का थंडरस्टॉर्क इंजन लगा है। जो बेहतर टॉर्क के साथ 74 बीएचपी पावर जेनरेट करता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।