Get App

ग्रैन्युएल्स इंडिया का मुनाफा 36.6% बढ़ा

पहली तिमाही में ग्रैन्युएल्स इंडिया का मुनाफा 28.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 38.9 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2016 पर 1:21 PM
ग्रैन्युएल्स इंडिया का मुनाफा 36.6% बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में ग्रैन्युएल्स इंडिया का मुनाफा 36.6 फीसदी बढ़कर 38.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में ग्रैन्युएल्स इंडिया का मुनाफा 28.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में ग्रैन्युएल्स इंडिया की आय 6.6 फीसदी बढ़कर 343.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में ग्रैन्युएल्स इंडिया की आय 322.6 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में ग्रैन्युएल्स इंडिया का एबिटडा 62.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 69.2 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में ग्रैन्युएल्स इंडिया का एबिटडा मार्जिन 19.4 फीसदी से बढ़कर 20.1 फीसदी रहा है। अप्रैल-जून तिमाही में ग्रैन्युएल्स इंडिया को 7.1 करोड़ रुपये का एकमुश्त मुनाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें