IndiGo CEO : एयर फ्रांस-केएलएम (Air France-KLM) के पूर्व सीईओ पीटर अलबर्स भारत की लो कॉस्ट कैरियर इंडिगो (IndiGo) के नए सीईओ होंगे। कंपनी ने बुधवार को यह ऐलान किया। चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के रूप में उनकी नियुक्ति इस साल 1 अक्टूबर से प्रभावी होने का अनुमान है।
इंडिगो के मौजूदा सीईओ रोनोजॉय दत्ता (Ronojoy Dutta) 30 सितंबर, 2022 को रिटायर हो जाएंगे। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि दत्ता के बाद अलबर्स कंपनी के नए सीईओ होंगे।
बोर्ड ने दी सीईओ की नियुक्ति को मंजूरी
भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन ने कहा, “कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज 18 मई को हुई अपनी बैठक में पीटर अलबर्स को कंपनी का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और व्होलटाइम डायरेक्टर नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए अभी रेगुलेटरी और शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लेनी होगी।”
कंपनी ने कहा, “बोर्ड ने Ronojoy Dutta के व्होलटाइम डायरेक्टर और सीईओ के रूप में 30 सितंबर से प्रभावी उनके इस्तीफे पर भी गौर किया है।”
52 वर्षीय अलबर्स ने KLM Royal Dutch Airlines में प्रेसिडेंड और सीईओ के रूप में सेवाएं दी हैं। वह Air France – KLM Group की एग्जीक्यूटिव कमेटी के एक सदस्य भी रहे हैं।
उन्होंने 1992 में केएलएम में उसके शिफो हब से अपना करियर शुरू किया था और वक्त के साथ नीदरलैंड और विदेश में जापान, ग्रीस, इटली में कई प्रबंधकीय पदों पर रहे। बाद में, वह नीदरलैंड लौट आए और उन्हें नेटवर्क एंड अलायंसेज में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त कर दिया गया। उन्होंने 2011 में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में प्रमोट किया गया था।
अलबर्स का जन्म शिएडैम, नीदरलैंड में हुआ था। उन्होंने लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट में बैचलर डिग्री की और बिजनेस इकोनॉमिक्स में मास्टर्स डिग्री हासिल की थी।
इंडिगो के सीईओ के रूप में अपनी नियुक्ति पर अलबर्स ने कहा, “पिछले 16 साल में हर मानक पर इंडिगो के कर्मचारियों और लीडरशिप ने जो निर्माण किया है, वह वास्तव में शानदार है। मैं इंडिगो के अगले चरण के अविश्वसनीय सफर का हिस्सा बनकर खासा खुश हूं।”