Get App

इंद्रप्रस्थ गैस के मुनाफे में 41.9% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में इंद्रप्रस्थ गैस का मुनाफा 41.9 फीसदी बढ़कर 144.2 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 16, 2016 पर 7:23 PM
इंद्रप्रस्थ गैस के मुनाफे में 41.9% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में इंद्रप्रस्थ गैस का मुनाफा 41.9 फीसदी बढ़कर 144.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इंद्रप्रस्थ गैस का मुनाफा 101.6 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में इंद्रप्रस्थ गैस की आय सिर्फ 0.2 फीसदी बढ़कर 1070.9 करोड़ रुपये पर रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इंद्रप्रस्थ गैस की आय 1066.8 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इंद्रप्रस्थ गैस का एबिटडा 198.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 245 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इंद्रप्रस्थ गैस का एबिटडा मार्जिन 18.6 फीसदी से बढ़कर 22.9 फीसदी रहा है।

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में इंद्रप्रस्थ गैस की सीएनजी बिक्री 213 मीट्रिक किलो से 11 फीसदी बढ़कर 235 मीट्रिक किलो रही है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में इंद्रप्रस्थ गैस की पीएनजी बिक्री 90 एमएससीएम से 13 फीसदी बढ़कर 102 एमएससीएम रही है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में इंद्रप्रस्थ गैस की अन्य आय 6.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 21.1 करोड़ रुपये रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें