इंफोसिस के सीईओ ने कर्मचारियों को लिखा ई-मेल

इंफोसिस के नतीजे खराब रहने के बाद कंपनी के सीईओ विशाल सिक्का ने कर्मचारियों को ई-मेल लिखा है।

अपडेटेड Jul 20, 2016 पर 3:47 PM

इंफोसिस के नतीजे खराब रहने के बाद कंपनी के सीईओ विशाल सिक्का ने कर्मचारियों को ई-मेल लिखा है। ईमेल में उन्होंने लिखा है कि पहली तिमाही के नतीजों से वे निराश हैं। कंपनी की आय में बढ़त उम्मीद के मुताबिक नहीं है। हालांकि लंबे सफर में एक तिमाही का कोई खास मतलब नहीं होता लेकिन इससे हमारी स्ट्रैटेजी के तहत काम होता नहीं दिख रहा है।

विशाल सिक्का ने लिखा कि हमारा कारोबार काफी बड़ा और जटिल है इसलिए हरेक पॉजिटिव पहलू पर निगेटिव असर पड़ने से रोकना होगा। अगली तिमाही से हमें ग्रोथ तेज करनी होगी और जून तिमाही की कमियों को दूर करना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।