IT पोर्टल को दुरुस्त करने के लिए इंफोसिस की डेडलाइन 15 सितंबर को समाप्त, समस्याएं बरकरार

टैक्स प्रोफेशनल्स और यूजर्स का कहना है कि पोर्टल में कंपनी ने मामूली सुधार किया है

अपडेटेड Sep 15, 2021 पर 3:16 PM

इनकम टैक्स पोर्टल में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस को केंद्र सरकार की ओर  दी गई गई डेडलाइन 15 सितंबर को समाप्त हो रही है। टैक्स प्रोफेशनल्स और यूजर्स का कहना है कि इस पोर्टल में कमियों को अभी तक ठीक नहीं किया गया है।

हालांकि, इसके कुछ फीचर्स में सुधार हुआ है लेकिन यह अभी भी पूरी तरह से काम नहीं कर रहा।

टाटा ग्रुप में बड़े बदलाव की तैयारी, होल्डिंग कंपनी के लिए नियुक्त हो सकता है CEO

टैक्स प्रोफेशनल्स का कहना है कि इनकम टैक्स रिटर्न की डेडलाइन बढ़ाकर 31 दिसंबर करने से कुछ राहत मिली है।

तमिलनाडु के कन्याकुमारी में चार्टर्ड एकाउंटेंट, एस सुंदरराजन ने बताया, "पिछले महीने की तुलना में पोर्टल कुछ बेहतर हुआ है। कंपनी ने चतुराई से काम किया है। इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए जरूरी टूल्स और फंक्शंस को ठीक कर दिया गया है।"

इस बारे में इंफोसिस को भेजी गई ईमेल भेजी गई है और अगर उसका जवाब मिलने पर इस रिपोर्ट को अपडेट किया जाएगा।


देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस को नया इनकम टैक्स पोर्टल डिवेलप करने के लिए 2019 में 4,200 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। नए पोर्टल से रिटर्न को प्रोसेस में लगने वाले 60 से अधिक दिनों को घटाकर एक दिन करने का लक्ष्य था।

इस पोर्टल पर आ रही समस्याओं और इसे लेकर यूजर्स की ओर से कई शिकायतें मिलने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंफोसिस के एग्जिक्यूटिव्स के साथ दो बार मीटिंग की है। सीतारमण ने कंपनी को पोर्टल को दुरुस्त करने के लिए 15 सितंबर तक की डेडलाइन दी थी।

इस बारे में अभी भी शिकायतें मिल रही हैं। ट्विटर पर एक यूजर आशीष ने कहा कि पोर्टल पर भुगतान किए गए कुल टैक्स की राशि कम दिख रही है।

एक अन्य यूजर ने बताया कि OTP नहीं मिलने की समस्या भी बनी हुई है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।