Get App

इंटेलेक्ट डिजाइन को ₹13.8 करोड़ का घाटा

दूसरी तिमाही में इंटेलेक्ट डिजाइन की डॉलर आय 14.7 फीसदी बढ़कर 3.52 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 03, 2016 पर 2:17 PM
इंटेलेक्ट डिजाइन को ₹13.8 करोड़ का घाटा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में इंटेलेक्ट डिजाइन को 13.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में इंटेलेक्ट डिजाइन को 5.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

हालांकि वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में इंटेलेक्ट डिजाइन की कुल आय 2.2 फीसदी बढ़कर 231 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में इंटेलेक्ट डिजाइन की कुल आय 206 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में इंटेलेक्ट डिजाइन की डॉलर आय 14.7 फीसदी बढ़कर 3.52 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में इंटेलेक्ट डिजाइन की डॉलर आय 3.07 करोड़ डॉलर रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इंटेलेक्ट डिजाइन का एबिट 3.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 10 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में इंटेलेक्ट डिजाइन की अन्य आय 16.5 करोड़ रुपये से घटकर 3.7 करोड़ रुपये रही है। इंटेलेक्ट डिजाइन के बोर्ड ने राइट्स इश्यू के जरिए पूंजी जुटाने को मंजूरी दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें