इंटरग्लोब एविएशन का मुनाफा 23.6% बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का मुनाफा 23.6 फीसदी बढ़कर 139.8 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 08, 2016 पर 4:05 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का मुनाफा 23.6 फीसदी बढ़कर 139.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का मुनाफा 113.1 करोड़ रुपये रहा था।

    सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन की आय 17.7 फीसदी बढ़कर 4167 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का एबिटडार 11.7 फीसदी बढ़कर 977.4 करोड़ रुपये रहा है।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का एबिटडा 270.1 करोड़ रुपये से घटकर 195.6 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का एबिटडा मार्जिन 7.6 फीसदी से घटकर 4.7 फीसदी रहा है।

    सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन की अन्य आय 98.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 160.7 करोड़ रुपये रही है। इंटरग्लोब एविएशन के मुताबिक 30 सितंबर 2016 तक कंपनी पर 2743 करोड़ रुपये के कर्ज का बोझ है। कंपनी पर कर्ज का बोझ पूरी तरह एयरक्राफ्ट से संबंधित है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।