Get App

इंटरग्लोब एविएशन का मुनाफा 7.4% घटा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का मुनाफा 7.4 फीसदी घटकर 591.7 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2016 पर 4:29 PM
इंटरग्लोब एविएशन का मुनाफा 7.4% घटा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का मुनाफा 7.4 फीसदी घटकर 591.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का मुनाफा 639 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन की आय 8.7 फीसदी बढ़कर 4578.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन की आय 4211.5 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का एबिटडार घटकर 1553.7 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 की अप्रैल-जून तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का एबिटडार 1577 करोड़ रुपये रहा था।

साल दर साल आधार पर पहली तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का एबिटडा 1004 करोड़ रुपये से घटकर 815.4 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का एबिटडा मार्जिन 21.3 फीसदी से घटकर 15.5 फीसदी रहा है।

सालाना आधार पर पहली तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का एयरक्राफ्ट फ्यूल खर्च 1347.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 1367.4 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन का एयरक्राफ्ट और इंजन रेंटल 569.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 712.6 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें