आईओसी को 3057 करोड़ रु का मुनाफा

वित्त वर्ष 2016 के पहले 9 महीनों में आईओसी का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 2.66 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 5.83 डॉलर प्रति बैरल रहा है।

अपडेटेड Feb 12, 2016 पर 4:06 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आईओसी को 3057 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईओसी को 329.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आईओसी की आय 2.2 फीसदी घटकर 83462 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईओसी की आय 85385 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2016 के पहले 9 महीनों में आईओसी का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 2.66 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 5.83 डॉलर प्रति बैरल रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।