आईओसीः मुनाफा 62% घटा, आय 6.5% घटी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आईओसी का मुनाफा 62 फीसदी घटकर 3122 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 27, 2016 पर 3:14 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आईओसी का मुनाफा 62 फीसदी घटकर 3122 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में आईओसी का मुनाफा 8269 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आईओसी की आय 6.5 फीसदी घटकर 1 लाख करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में आईओसी की आय 1.07 लाख करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आईओसी का एबिटडा 13683 करोड़ रुपये से घटकर 5771 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में आईओसी का एबिटडा मार्जिन 12.8 फीसदी से घटकर 5.76 फीसदी रहा है।

    साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2017 की पहली छमाही में आईओसी का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 5.76 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 7.19 डॉलर प्रति बैरल रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।