बेसब्री से आईफोन एसई का इंतजार करने वालो के लिए अच्छी खबर है। एप्पल का 4 इंच का आईफोन एसई भारत में आज से बिकना शुरू हो गया है। ये खासकर भारत जैसे उभरते हुए मार्केट को ध्यान में रखकर ही उतारा गया है। आईफोन एसई के 16 जीबी वैरिएंट की कीमत 39000 रुपये है जबकि 64 जीबी वैरिएंट 49000 रुपये में मिलेगा। साथ ही ये फोन 4 कलर ऑप्शन में भी मिलेगा। ये डिवाइस ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स से खरीदे जा सकते हैं।