वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में आईआरबी इंफ्रा का मुनाफा 10.3 फीसदी बढ़कर 182 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईआरबी इंफ्रा का मुनाफा 165 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में आईआरबी इंफ्रा का मुनाफा 10.3 फीसदी बढ़कर 182 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईआरबी इंफ्रा का मुनाफा 165 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में आईआरबी इंफ्रा की आय 36.8 फीसदी बढ़कर 1517 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईआरबी इंफ्रा की आय 1109 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईआरबी इंफ्रा का एबिटडा 629 करोड़ रुपये से बढ़कर 774 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईआरबी इंफ्रा का एबिटडा मार्जिन 56.7 फीसदी से घटकर 51 फीसदी रहा है।
सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईआरबी इंफ्रा के कंस्ट्रक्शन कारोबार की आय 588.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 913 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईआरबी इंफ्रा के कंस्ट्रक्शन कारोबार का एबिट 164.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 251.7 करोड़ रुपये रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।