आईटीडीसी होटल राज्य सरकारों को होंगे ट्रांसफर

सरकार ने घाटे में चल रही आईटीडसी के होटलों को राज्य सरकारों को ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अपडेटेड Jul 23, 2016 पर 1:33 PM

सरकार ने घाटे में चल रही आईटीडसी के होटलों को राज्य सरकारों को ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीएनबीसी-आवाज़ ने सबसे पहले आपको ये जानकारी दी थी कि सरकार इसी महीने ये प्रक्रिया शुरू करने वाली है। राज्यसभा में कल सरकार ने ये जानकारी दी कि ट्रांजैक्शन एडवाइजर्स की नियुक्ति के लिए आरएफपी यानि रिक्वेस्ट फॉर प्रोपोजल जारी कर दिया गया है।

मैसूर का होटल ललिता महल पैलेस कर्नाटक सरकार को, होटल जयपुर अशोक राजस्थान सरकार को, होटल लेक व्यू अशोक मध्य प्रदेश सरकार को और होटल ब्रह्मपुत्र अशोक असम सरकार को ट्रांसफर किया जाएगा। जबकि भुवनेश्वर के होटल कलिंग अशोक को लीज पर देने या बेचने की योजना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।