सरकार ने घाटे में चल रही आईटीडसी के होटलों को राज्य सरकारों को ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीएनबीसी-आवाज़ ने सबसे पहले आपको ये जानकारी दी थी कि सरकार इसी महीने ये प्रक्रिया शुरू करने वाली है। राज्यसभा में कल सरकार ने ये जानकारी दी कि ट्रांजैक्शन एडवाइजर्स की नियुक्ति के लिए आरएफपी यानि रिक्वेस्ट फॉर प्रोपोजल जारी कर दिया गया है।
