जैगुआर ने लॉन्च की नई एक्सएफ, कीमत ₹49.50-61.85 लाख

मर्सिडीज ई क्लास, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज और ऑडी ए6 को कड़ी टक्कर देने के लिए जैगुआर ने नई एक्सएफ लॉन्च कर दी है।

अपडेटेड Sep 21, 2016 पर 4:24 PM

मर्सिडीज ई क्लास, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज और ऑडी ए6 को कड़ी टक्कर देने के लिए जैगुआर ने नई एक्सएफ लॉन्च कर दी है। नई एक्सएफ की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत करीब 50 लाख से 62 लाख रुपये है। कंपनी ने इसकी बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। नई एक्सएफ को लाइटवेट एल्युमिनियम प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया गया है जो पहले के मुकाबले 190 किलो हल्का है लेकिन पहले वाली एक्सएफ के मुकाबले 28 फीसदी ज्यादा मजबूत है।

कंपनी नई एक्सएफ में पेट्रोल के साथ डीजल इंजन का ऑप्शन दे रही है। दोनों ही वेरिएंट में 2 लीटर का इंजन लगा है। डीजल इंजन में 140 बीएचपी पावर मिलता है जबकि पेट्रोल वेरिएंट 240 बीएचपी पावर जेनरेट करता है। दोनों ही मॉडल में 8 स्पीड ऑटोमिटक गियर लगे हुए हैं। कंपनी का कहना है कि वो जल्द ही एफ पेस एसयूवी लॉन्च करेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।