जैगुआर की पहली एसयूवी एफ-पेस लॉन्च

स्पोर्ट्स सेडान में झंडे गाड़ चुकी जैगुआर ने अपनी क्रॉस ओवर एसयूवी एफ-पेस लॉन्च कर दी है।

अपडेटेड Oct 21, 2016 पर 12:36 PM

स्पोर्ट्स सेडान में झंडे गाड़ चुकी जैगुआर ने अपनी क्रॉस ओवर एसयूवी एफ-पेस लॉन्च कर दी है। मुंबई में इसकी एक्स शोरूम कीमत करीब साढ़े 68 लाख से 1 करोड़ 12 लाख रुपये के बीच है। एल्युमिनियम की हल्की बॉडी वाली एफ-पेस एक परफॉर्मेंस एसयूवी है। इसमें डीजल इंजन के दो ऑप्शन हैं।

पहला 2 लीटर जो 178 बीएचपी पावर जेनरेट करता है। और दूसरा 3 लीटर का डीजल इंजन जो 300 बीएचपी पावर जेनरेट करता है। अगले साल कंपनी इसका पेट्रोल वेरिएंट भी लेकर आएगी। फिलहाल कंपनी इसे इंपोर्ट कर यहां पर बेच रही है।

एफ-पेस का सीधा मुकाबला तो किसी से नहीं है लेकिन कीमत के लिहाज से ये बीएमडब्ल्यू की एक्स5 और मर्सिडीज बेंज की जीएलई को कड़ी टक्कर दे सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।