जय कॉर्प के शेयर में आज शानदार तेजी दर्ज की गई है। पर्यावरण एंव वन मंत्रालय से नवी मुंबई एयरपोर्ट के लिए मंजूरी मिलने के बाद कंपनी के शेयर में खरीदारी दिखी। जय कॉर्प को महाराष्ट्र की नोडल प्रोजेक्ट डेवलपमेंट एजेंसी सिडको से इस प्रोजेक्ट के शुरू करने के लिए सभी जरूरी मंजूरियां मिल चुकी हैं। सिडको के मुताबिक 16 हजार करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट का पहला चरण दिसंबर 2019 में शुरू हो जाएगा। बता दें कि इस एयपोर्ट में सालाना 1 करोड़ पैसेंजरों के आने-जाने की क्षमता होगी।