पहली इलेक्ट्रिक बस बनाएगी जेबीएम ऑटो

जेबीएम ऑटो ने भारत में पहली इलेक्ट्रिक बस बनाने के लिए यूरोपीय कंपनी सोलारिस बस एंड कोच के साथ समझौता किया है।

अपडेटेड Jul 20, 2016 पर 4:06 PM

जेबीएम ऑटो के शेयर में आज 17 फीसदी की तेजी देखने को मिली। जेबीएम ऑटो ने भारत में पहली इलेक्ट्रिक बस बनाने के लिए यूरोपीय कंपनी सोलारिस बस एंड कोच के साथ समझौता किया है। इस करार के तरह जेबीएम और सोलारिस मिलकर 300 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करेंगे जो इंजीनियरिंग, डिजाइन और डेवलपमेंट पर खर्च होंगे।

इस बस का नाम इको लाइफ होगा और इसका प्रोडक्शन वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में शुरू होगा। बसों का प्रोडक्शन उत्तर प्रदेश के कोसी में किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि जो बस तैयार की जाएंगी वह न सिर्फ पर्यावरण के लिए बेहतर होंगी बल्कि सुरक्षित और अफोर्डेबल भी होंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।