जेबीएम ऑटो के शेयर में आज 17 फीसदी की तेजी देखने को मिली। जेबीएम ऑटो ने भारत में पहली इलेक्ट्रिक बस बनाने के लिए यूरोपीय कंपनी सोलारिस बस एंड कोच के साथ समझौता किया है। इस करार के तरह जेबीएम और सोलारिस मिलकर 300 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करेंगे जो इंजीनियरिंग, डिजाइन और डेवलपमेंट पर खर्च होंगे।
