Jet Airways ने मार्क टर्नर को नियुक्त किया वाइस-प्रेसिडेंट, DGCA से हरी झंडी मिलने के बाद तेज की हायरिंग

जेट एयरवेज (Jet Airways) ने डीजीसीए से दोबारा उड़ान भरने के लिए हरी झंडी पाने के बाद विभिन्न पदों पर हायरिंग तेज कर दी है

अपडेटेड May 23, 2022 पर 2:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
DGCA ने बीत शुक्रवार को जेट एयरवेज को एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (AOC) दिया था

जेट एयरवेज (Jet Airways) ने डीजीसीए (DGCA) से दोबारा उड़ान भरने के लिए हरी झंडी पाने के बाद विभिन्न पदों पर हायरिंग तेज कर दी है। एयरलाइन ने मार्क टर्नर (Mark Turner) को अपने प्रोडक्ट और सर्विसेज डिपार्टमेंट का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्ति किया है। इसके अलावा कंपनी ने प्रभा शरण सिंह को अपना चीफ डिजिटल ऑफिसर, एचआर जगन्नाथ को इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट का वाइस प्रेसिडेंट और विशेष खन्ना को सेल्स, डिस्ट्रीब्यूशन और कस्टमर एंगेजमेंट डिपार्टमेंट का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है।

इससे पहले एविएशन रेगुलेटर DGCA ने बीत शुक्रवार को जेट एयरवेज को एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (AOC) दिया था, जिससे एयरलाइन के लिए दोबारा अपनी कर्मशियल फ्लाइट्स शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।

कभी देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरलाइन में गिनी जाने वाली जेट एयरवेज को नरेश गोयल ने शुरू किया था और इसने 5 मई 1993 को अपनी पहली उड़ान भरी थी। हालांकि कंपनी पर भारी कर्ज लदने और उसे चुका पाने में नाकाम रहने के बाद 18 अप्रैल 2019 को जेट एयरवेज को अपना कामकाज बंद करना पड़ा था।


यह भी पढ़ें- RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने इंटरेस्ट रेट बढ़ने की अटकलों का दिया जवाब, जानिए क्या कहा

बाद में कंपनी दिवालिया प्रक्रिया से गुजरी, जिसके तहत इसे यूएई के बिजनेसमैन मुरारी जालाना और इंग्लैंड की कंपनी कैलरॉक कैपिटल के एक कंसोर्सियम ने खरीदा। कंसोर्सियम ने कंपनी में 18 करोड़ डॉलर (करीब 1,400 करोड़ रुपये) डालने का वादा किया था, जिसमें से करीब 6 करोड़ डॉलर का इस्तेमाल कंपनी पर लदे कर्ज को चुकाने में किया जाना है।

सितंबर तक शुरू हो सकती हैं उड़ानें

जेट एयरवेज जुलाई-सितंबर तिमाही में फिर से अपना कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर सकती है। DGCA के अधिकारियों के साथ एयरलाइन ने 15 और 17 मई को परीक्षण के तौर पांच उड़ानों को सफलतापूर्वक ऑपरेट किया था। कंपनी ने कहा, "विमान और बेड़े की योजना, नेटवर्क, ग्राहकों को बेहतर सेवाओं के ऑफर, लॉयल्टी प्रोग्राम और अन्य जानकारियों णों के बारे में आने वाले हफ्तों में एक-एक करके बताया जाएगा।"

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।