जेट एयरवेज का मुनाफा 7.4 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जेट एयरवेज का मुनाफा 7.4 गुना बढ़कर 467.9 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 06, 2016 पर 5:15 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जेट एयरवेज का मुनाफा 7.4 गुना बढ़कर 467.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में जेट एयरवेज का मुनाफा 63.1 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जेट एयरवेज की आय 7.8 फीसदी बढ़कर 5444 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में जेट एयरवेज की आय 5051 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जेट एयरवेज का एबिटडा 228.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 692.9 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में जेट एयरवेज का एबिटडा मार्जिन 4.5 फीसदी से बढ़कर 12.7 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।