सिर्फ 899 रुपये में घरेलू और 10,693 रुपये में अंतरराष्ट्रीय उड़ान। जेट एयरवेज ने हॉलिडे सीजन को भुनाने के लिए ये ऑफर दिया है। वैसे ये ऑफर सिर्फ चुनिंदा रूट पर लागू है। लेकिन जेट एयरवेज ने नए ऑफर के तहत सभी फ्लाइट का किराया 20 फीसदी तक कम किया है। ये ऑफर सोमवार से चार दिनों तक चलेगा।
