जेएंडके बैंक के मुनाफे में 12.5% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जेएंडके बैंक का मुनाफा 12.5 फीसदी बढ़कर 117.7 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 11, 2016 पर 2:19 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जेएंडके बैंक का मुनाफा 12.5 फीसदी बढ़कर 117.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में जेएंडके बैंक का मुनाफा 104.6 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जेएंडके बैंक की ब्याज आय 5.5 फीसदी बढ़कर 673.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में जेएंडके बैंक की ब्याज आय 638.7 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जेएंडके बैंक का ग्रॉस एनपीए 6.46 फीसदी से बढ़कर 6.81 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जेएंडके बैंक का नेट एनपीए 2.78 फीसदी से घटकर 2.6 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जेएंडके बैंक की प्रोविजनिंग 126.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 239.7 करोड़ रुपये रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।