खराब गाइडेंस के बाद जेएंडके बैंक के शेयर में भारी गिरावट देखी गई है। जेएंडके बैंक का शेयर 14 फीसदी से ज्यादा टूटकर 75 रुपये के नीचे बंद हुआ है। सूत्रों के मुताबिक बैंक ने कॉन्फ्रेंस कॉल में अगली कुछ तिमाहियों तक घाटे की आशंका जताई है। मैनेजमेंट का कहना है कि बैंक अगले 2 साल तक डिविडेंड नहीं देगा। बैंक की बैलेंसशीट को सुधरने में करीब 4-6 तिमाहियों का समय लग सकता है। बैंक ने एसेट क्वालिटी के और खराब होने की भी आशंका जताई है।