जेके लक्ष्मी सीमेंट का मुनाफा करीब 8 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में जेके लक्ष्मी सीमेंट का मुनाफा करीब 8 गुना बढ़कर 48.4 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 18, 2016 पर 5:55 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में जेके लक्ष्मी सीमेंट का मुनाफा करीब 8 गुना बढ़कर 48.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में जेके लक्ष्मी सीमेंट का मुनाफा 6.1 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में जेके लक्ष्मी सीमेंट की आय 27.1 फीसदी बढ़कर 735.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में जेके लक्ष्मी सीमेंट की आय 578.2 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जेके लक्ष्मी सीमेंट का एबिटडा 71.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 85.9 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जेके लक्ष्मी सीमेंट का एबिटडा मार्जिन 12.4 फीसदी से घटकर 11.7 फीसदी रहा है।

    वित्त वर्ष 2016 की जनवरी-मार्च तिमाही में जेके लक्ष्मी सीमेंट की अन्य आय 34.3 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की जनवरी-मार्च तिमाही में जेके लक्ष्मी सीमेंट की अन्य आय 17.8 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।