टाटा मोटर्स की जैगुआर लैंड रोवर यानि जेएलआर ने चीन की कार निर्माता कंपनी जियांगलिंग मोटर पर मुकदमा कर दिया है। ये केस रेंज रोवर इवोक की नकल करने पर दर्ज किया गया है। जियांगलिंग ने साल 2014 में लैंडविंड एक्स7 एसयूवी लॉन्च की थी जो रेंज रोवर इवोक से काफी मिलती जुलती थी और उसके मुकाबले सस्ती भी थी। मुकदमा चीन की एक लोकल अदालत में दायर किया गया है।