जेएमटी ऑटो में भी आज काफी खरीदारी हुई है। आज के कारोबार में कंपनी का शेयर करीब 140 रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है। दरअसल जेएमबी ऑटो ने कल ही एक ज्वाइंट वेंचर साइन किया है। इस जेवी के बारे में कंपनी ने बीएसई में जानकारी दी है। पोलैंड की कंपनी सोलारिस बस एंड कोच एस ए के साथ ये विलय हुआ है। इस डील के तहत दोनों कंपनियां मिलकर इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड बस बनाएंगी।