जॉब सर्च प्लेटफॉर्म Apna की यूनिकॉर्न क्लब में एंट्री, इनवेस्टर्स से मिले 10 करोड़ डॉलर

स्टार्टअप को मिली हाल की फंडिंग में इसकी वैल्यू 1.1 अरब डॉलर लगी है, जो जून में 57 करोड़ डॉलर थी

अपडेटेड Sep 16, 2021 पर 6:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

जॉब्स प्लेटफॉर्म Apna यूनिकॉर्न क्लब में एंट्री करने वाला नया स्टार्टअप बन गया है। इसे मौजूदा इनवेस्टर टाइगर ग्लोबल की अगुवाई वाले सीरीज C की फंडिंग में 10 करोड़ डॉलर मिले हैं। इसके लिए  Apna की वैल्यू 1.1 अरब डॉलर लगी है। तीन महीने पहले इसने सीरीज B के फंडिंग राउंड में 7 करोड़ डॉलर हासिल किए थे।

Apna के फाउंडर और  CEO, निर्मित पारिख ने बताया कि इस फंड का इस्तेमाल देश भर में पहुंच बढ़ाने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा विदेश में भी इसकी एक्सपैंशन की योजना है।

गोल्ड की कीमतों में बड़ी गिरावट से एक महीने के निचले स्तर पर आया भाव, सिल्वर में तेजी

स्टार्टअप इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट फंक्शंस के लिए हायरिंग कर रहा है। इसकी शुरुआत दो वर्ष पहले हुई थी और यह यूनिकॉर्न का सबसे तेजी से दर्जा पाने वाले स्टार्टअप्स में शामिल है।

इससे पहले ओला इलेक्ट्रिक, इनमोबी का ग्लांस, बिजनेस-टु-बिजनेस मार्केटप्लेस उड़ान और पेटीएम मॉल ने बिजनेस शुरू करने के लगभग दो वर्षों में 1 अरब डॉलर का वैल्यूएशन हासिल किया था।

पारिख ने बताया कि Apna ने 125 प्रतिशत की ग्रोथ की है और पिछले 15 महीनों में 10 करोड़ से अधिक इंटरव्यू कराए हैं। पिछले महीने ही इसने 1.8 करोड़ से अधिक इंटरव्यू में मदद की थी।


Apna 1.6 करोड़ से अधिक यूजर्स होने का दावा करता है। यह 1,50,00 से अधिक स्मॉल और मीडियम बिजनेस (SMB) के साथ ही बड़ी कंपनियों को भी सर्विस देता है। इसके क्लाइंट्स में जोमाटो, भारती एक्सा, अर्बन कंपनी, बायजूस, फोनपे और बर्गर किंग शामिल हैं।

इसके पास लगभग 70 सेगमेंट में 50 लाख से अधिक एक्टिव जॉब ऑफर हैं। इसकी मौजूदगी देश के 28 शहरों में है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।