वॉकहार्ट का शेयर आज 52 हफ्ते के निचले स्तर पर आ गया। दरअसल कंपनी को यूएस एफडीए की तरफ से एक झटका मिला। यूएस एफडीए ने कंपनी की यूएस सब्सिडियरी सीपी फार्मा को नियमों का सही ढ़ंग से पालन नहीं करने के आरोप में वॉर्निंग लेटर जारी किया है। वॉकहार्ट के चैयरमैन हाबिल खोराकीवाला ने कहा है कि कंपनी नोटिस का जवाब 3 हफ्ते में यूएस एफडीए को दे देगी। इस खबर की वजह से कंपनी का शेयर 2 फीसदी टूटकर बंद हुआ।