कर्ज घटाने की कोशिश में जुटी जेपी ग्रुप की कंपनियां

मुश्किल में फंसी जेपी ग्रुप की कंपनियां कर्ज के बोझ से उबरने की पूरी कोशिश कर रही है।

अपडेटेड Apr 15, 2016 पर 9:18 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    मुश्किल में फंसी जेपी ग्रुप की कंपनियां कर्ज के बोझ से उबरने की पूरी कोशिश कर रही है। लोन सेटलमेंट के लिए जेपी एसोसिएट्स और जेपी इंफ्रा बैंकों को 2200 एकड़ जमीन का ऑफर कर रही हैं। इस लैंड पार्सल के जरिए कंपनी पर करीब 17,000 करोड़ रुपये का कर्ज कम होगा। इस डील के बाद जेपी एसोसिएट्स पर 3,000 करोड़ रुपये और जेपी इंफ्रा पर 2,000 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया रह जाएगा।

    बैंकों ने अगर इस जमीन पर कब्जा नहीं किया तो उन्हें जेपी ग्रुप को कर्ज को एनपीए घोषित करना होगा और इसके लिए प्रोविजनिंग भी करनी होगी। आपको बता दें कि कर्ज की वसूली के लिए पिछले हफ्ते एक्सिस बैंक ने जेपी इंफ्रा के हेड ऑफिस निर्माण सदन पर कब्जा कर लिया था। बैंकों के दबाव के बाद जेपी ग्रुप ने अपने पावर और सीमेंट प्लांट में हिस्सा बेचकर कर्ज कम किया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।