Get App

जेएसपीएल बेचेगी अंगुल ऑक्सीजन प्लांट

सूत्रों के मुताबिक प्लांट बेचने को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 05, 2016 पर 3:49 PM
जेएसपीएल बेचेगी अंगुल ऑक्सीजन प्लांट

जेएसपीएल अपना अंगुल ऑक्सीजन प्लांट बीओसी को बेचेगी। सूत्रों के मुताबिक प्लांट बेचने को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है और इस महीने के आखिर तक ये डील पूरी हो सकती है। ऑक्सीजन प्लांट का ये सौदा 950 करोड़ रुपये में होने की संभावना है। जेसपीएल के लेनदारों ने इस डील को मंजूरी दे दी है।  कंपनी डील से मिले पैसे का इस्तेमाल कर्ज घटाने के लिए करेगी। हालांकि जेएसपीएल ने खबर पर टिप्पणी से इंकार किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें