Get App

जुबिलेंट फूड्स के सीईओ अजय कौल का इस्तीफा

जुबिलेंट फूड के सीईओ अजय कौल ने इस्तीफा दे दिया है। खराब तिमाही नतीजों के बाद उन्होंने ये कदम उठाया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 20, 2016 पर 9:37 AM
जुबिलेंट फूड्स के सीईओ अजय कौल का इस्तीफा

बाजार में आज एक शेयर फोकस पर रहेगा वो है जुबिलेंट फूड्स। दरअसल, जुबिलेंट फूड के सीईओ अजय कौल ने इस्तीफा दे दिया है। खराब तिमाही नतीजों के बाद अजय कौल ने ये कदम उठाया है। लिस्टिंग के बाद कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ और एबिटडा मार्जिन सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।

अजय कौल के इस्तीफे के बाद मॉर्गन स्टैनली और बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच जैसे ब्रोकरेज हाउसेज ने शेयर पर दबाव की आशंका जताई है। बता दें कि अजय कौल 11 साल से जुबिलेंट फूड्स से जुड़े हुए थे। इससे पहले मई 2016 में सीएफओ रवि गुप्ता ने भी कंपनी छोड़ दी थी। जिनकी जगह सचिन शर्मा ने ली थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें