जुबिलेंट फूड का मुनाफा मामूली घटा, आय 13.3% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में जुबिलेंट फूड का मुनाफा 1.5 फीसदी घटकर 21.6 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 26, 2016 पर 1:38 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में जुबिलेंट फूड का मुनाफा 1.5 फीसदी घटकर 21.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जुबिलेंट फूड का मुनाफा 21.9 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में जुबिलेंट फूड की आय 13.3 फीसदी बढ़कर 666 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जुबिलेंट फूड की आय 587.5 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में जुबिलेंट फूड का एबिटडा 60.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 64.3 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में जुबिलेंट फूड का एबिटडा मार्जिन 10.3 फीसदी से घटकर 9.6 फीसदी रहा है।

    सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में जुबिलेंट फूड की अन्य आय 2.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 4.3 करोड़ रुपये रही है। तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में जुबिलेंट फूड की सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ -3.2 फीसदी से बढ़कर 4.2 फीसदी रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।