जुबिलेंट लाइफ साइसेंज की सब्सिडियरी जेडीआई को आस्ट्रेलिया के दवा रेगुलेटर से एमएए यानी मैक्रो-एग्रीगेटेड एल्ब्युमिन के किट के लिए मंजूरी मिल गई है। इस किट का इस्तेमाल लंग्स के स्कैन के लिए इंजेक्शन बनाने में होता है। जेडीआई को अमेरिका, कनाडा, कोलंबिया और हांग कांग से भी इस किट के लिए मंजूरी मिल चुकी है।
