जस्ट डायल के मुनाफे में 30.7% की बढ़ोतरी

चौथी तिमाही में जस्ट डायल का मुनाफा 30.7 फीसदी बढ़कर 35.3 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 21, 2016 पर 12:39 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में जस्ट डायल का मुनाफा 30.7 फीसदी बढ़कर 35.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जस्ट डायल का मुनाफा 27 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में जस्ट डायल की आय 4.8 फीसदी बढ़कर 179.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जस्ट डायल की आय 171.3 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जस्ट डायल का एबिटडा 35.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 44.2 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जस्ट डायल का एबिटडा मार्जिन 20.6 फीसदी से बढ़कर 24.6 फीसदी रहा है।

    वित्त वर्ष 2016 की जनवरी-मार्च तिमाही में जस्ट डायल की अन्य आय 15.5 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जस्ट डायल की अन्य आय 9.6 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।