Get App

कल्याणी स्टील के मुनाफे में 62% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में कल्याणी स्टील का मुनाफा 62 फीसदी बढ़कर 47 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2016 पर 2:01 PM
कल्याणी स्टील के मुनाफे में 62% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में कल्याणी स्टील का मुनाफा 62 फीसदी बढ़कर 47 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कल्याणी स्टील का मुनाफा 29 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में कल्याणी स्टील की आय 14.3 फीसदी बढ़कर 345 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कल्याणी स्टील की आय 302 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कल्याणी स्टील का एबिटडा 57.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 81.7 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कल्याणी स्टील का एबिटडा मार्जिन 19.1 फीसदी से बढ़कर 25.2 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कल्याणी स्टील का टैक्स खर्च 16.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 24.5 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें