Get App

कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 42.8% बढ़ा

दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 42.8 फीसदी बढ़कर 813 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2016 पर 1:44 PM
कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 42.8% बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 42.8 फीसदी बढ़कर 813 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 569.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की स्टैंडअलोन ब्याज आय 18.9 फीसदी बढ़कर 1995.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की ब्याज आय 1678.7 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन ग्रॉस एनपीए 2.5 फीसदी से घटकर 2.49 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन नेट एनपीए 1.21 फीसदी से घटकर 1.2 फीसदी रहा है।

रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन ग्रॉस एनपीए 3059 करोड़ रुपये से बढ़कर 3180.6 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन नेट एनपीए 1467.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 1516.7 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें