एलएंडटी ग्रुप की कंपनी एलएंडटी इंफोटेक कल शेयर बाजार में लिस्ट होगी। लिस्टिंग नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में होगी और इस समारोह में ग्रुप के एक्जिक्यूटिव चेयरमैन ए एम नाइक भी मौजूद रहेंगे। कंपनी हाल ही में 1243 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी जिसे बेहतरीन रेस्पॉन्स मिला था। कंपनी के आईपीओ के लिए 10 लाख से ज्यादा अर्जियां आई थीं। कंपनी ने इसके लिए 705 से 710 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था। इस वक्त एलएंडटी इंफोटेक भारत की छठीं सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी है और इसके 20 हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं।
