Get App

लक्ष्मी विलास बैंक का मुनाफा 44.6% बढ़ा

तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक का नेट एनपीए 1.3 फीसदी से बढ़कर 1.9 फीसदी रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 17, 2016 पर 3:54 PM
लक्ष्मी विलास बैंक का मुनाफा 44.6% बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक का मुनाफा 44.6 फीसदी बढ़कर 64.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक का मुनाफा 44.8 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक की ब्याज आय 16.4 फीसदी बढ़कर 186.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक की ब्याज आय 160.3 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक का नेट एनपीए 1.3 फीसदी से बढ़कर 1.9 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.14 फीसदी से बढ़कर 2.7 फीसदी रहा है।

रुपये में लक्ष्मी विलास बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में ग्रॉस एनपीए 431.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 546.1 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक का नेट एनपीए 260.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 376 करोड़ रुपये रहा है।

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक की प्रोविजनिंग 35.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 62.6 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 33.6 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें