लैंबोर्गिनी ने अपनी तुफानी कार उराकान का लिमिटेड एडिशन एवियो भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 3.71 करोड़ रुपये है। लैंबोर्गिनी उराकान एवियो में परफॉर्मेंस के साथ कंफर्ट का भी खयाल रखा गया है। एवियो में 5.2 लीटर का वी10 इंजन लगा है जो 610 हॉर्सपावर देता है। यही वजह है कि एवियो 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार महज 3.2 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड है 325 किलोमीटर। अगर आपका भी इस तूफानी कार पर दिल आ गया है तो आप ये भी जान लीजिए की एवियो लिमिटेड एडिशन है और कंपनी इस एडिशन के सिर्फ 250 कार ही बेचेगी।
