विमानों की खरीद की सबसे बड़ी डील, 500 प्लेन खरीदेगी IndiGo

IndiGo को इन विमानों की डिलीवरी 2030 से 2035 के दौरान मिलेगी। पेरिस एयरशो में हुआ डील का ऐलान। भारत के एविएशन इंडस्ट्री में विमानों की खरीद का यह संभवतः सबसे बड़ा ऑर्डर है। मार्च में Air India ने 470 विमानों का ऑर्डर दिया था

अपडेटेड Jun 19, 2023 पर 8:22 PM
Story continues below Advertisement
भारत के घरेलू एविएशन मार्केट में इंडिगो की हिस्सेदारी तकरीबन 60 पर्सेंट है।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो (IndiGo) ने 500 Airbus Neo family विमानों का ऑर्डर दिया है। इंडिगो को इन 500 विमानों की डिलीवरी 2030 से 2035 के दौरान मिलेगी। इस डील का ऐलान पेरिस एयरशो में हुआ। भारत की एविएशन इंडस्ट्री में विमानों की खरीद का यह संभवतः सबसे बड़ा ऑर्डर है। इससे पहले मार्च में एयर इंडिया (Air India) ने 470 विमानों के लिए ऑर्डर दिया था।

इस सिलसिले में इंडिगो की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, '500 विमानों का यह ऑर्डर न सिर्फ इंडियो का सबसे बड़ा ऑर्डर है, बल्कि सिंगल एयरक्राफ्ट के मामले में यह एयरबस के साथ किसी एयरलाइन की सबसे बड़ी खरीद है। इस ऑर्डर के लिए इंजन का चुनाव सही समय पर किया जाएगा और इसमें A320 और A321 जैसे विमान शामिल होंगे।'

Tata Steel की मौजूदा वित्त वर्ष में 16000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, जानिए क्या है प्लान

भारत के घरेलू एविएशन मार्केट में इंडिगो की हिस्सेदारी तकरीबन 60 पर्सेंट है। A320 Neo family विमानों में A320Neo, A321Neo और A321 XLR जैसे विमान शामिल हैं। इंडिगो फिलहाल 300 विमानों का संचालन करती है और विमानों का उसका पिछला ऑर्डर 480 विमान का था, जिसकी डिलीवरी इस दशक के अंत तक की जानी है।


500 विमानों के ताजा ऑर्डर के साथ ही, इंडियो के ऑर्डर बुक में तकरीबन 1,000 विमान शामिल हो गए हैं, जिनकी डिलीवरी अगले दशक तक होगी। इंडिगो के ऑर्डर बुक में A320NEO, A321NEO and A321XLR वगैरह शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।